Exit Poll Result Live: बंगाल में भाजपा तो केरलम में कांग्रेस की सरकार! 5 राज्यों के एग्जिट पोल पर नेताओं का आने लगा रिएक्शन

Image credit: Internet

Exit Polls 2026 Results: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल में कई राज्यों में सियासी तस्वीर बदलती नजर आ रही है. पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त के संकेत मिले हैं, जबकि केरलम में कांग्रेस गठबंधन मजबूत दिख रहा है. असम में भाजपा की स्थिति मजबूत बताई जा रही है और तमिलनाडु में विजय की पार्टी उभरती ताकत बन रही है. हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं और अंतिम नतीजे नहीं. असली तस्वीर 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगी. इसलिए एग्जिट पोल को शुरुआती रुझान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए, न कि अंतिम परिणाम के रूप में.   Read More ...

free visitor counters