भरतपुर में पानी का कहर! गंभीर नदी उफान पर, पांचना बांध से छोड़े पानी में बह गई हजारों हेक्टेयर फसल

Image credit: Internet

Bharatpur Gambhir River Flood: भरतपुर जिले में गंभीर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए. करौली स्थित पांचना बांध से छोड़े गए पानी के कारण नदी में तेज बहाव आ गया, जिसने आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी. हजारों हेक्टेयर में खड़ी किसानों की फसल देखते ही देखते पानी में बह गई. खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. कई गांवों में स्थिति गंभीर बनी हुई है और लोग चिंतित हैं. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन किसानों के लिए यह आपदा किसी बड़े संकट से कम नहीं है.   Read More ...

free visitor counters