Rubika Liyaquat Show: जब ईरान भारत से नाराज नहीं दिख रहा तो विपक्ष को तकलीफ क्यों?

Image credit: Internet

भारत में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हंगामा शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश को ऐसे हालात में ले आई है कि अमेरिका तय करेगा भारत कब और कितना तेल खरीदे. असल में, फरवरी 2026 में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना हुआ था. इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ने रूस से सबसे ज्यादा क्रूड आयल खरीदा. अमेरिका की छूट या बयान का भारत के तेल आपूर्ति पर कोई असर नहीं है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास कच्चे तेल और गैस का 25 दिन का बैकअप स्टॉक मौजूद है. तेल की आपूर्ति में कमी का कोई खतरा नहीं है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और रूस से विकल्प तैयार कर रखे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपनी जरूरत और फायदे के हिसाब से तेल खरीद रहा है. विपक्ष का हंगामा सिर्फ राजनीतिक नजर आता है. देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित है.   Read More ...

free visitor counters