एक साथ कई फसलें, कई गुना मुनाफा, सुनैना देवी की स्मार्ट खेती बनी मिसाल

Image credit: Internet

Sitamarhi Sunaina Devi Mixed Farming: बिहार की महिला किसान सुनैना देवी ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर मिश्रित खेती का ऐसा मॉडल अपनाया है, जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला साबित हो रहा है. उन्होंने ‘1/4 तकनीक’ के जरिए एक ही खेत में आलू, धनिया, मक्का, साग और सरसों की खेती की है. इस अनोखे प्रयोग से न सिर्फ खेत पूरे सीजन हरा-भरा रहता है, बल्कि अलग-अलग समय पर फसल तैयार होने से लगातार आमदनी भी होती रहती है. सुनैना देवी की यह पहल आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है और दिखा रही है कि सही योजना और तकनीक से खेती को बेहद लाभकारी बनाया जा सकता है. रिपोर्ट- भरत कुमार चौबे   Read More ...

free visitor counters