फरीदाबाद के तिलपत गांव में मनाएं वृंदावन जैसी जन्माष्टमी, बाबा सूरदास मंदिर में इस दिन आते हैं लाखों श्रद्धालु, पांडवों से जुड़ी है इस गांव की कहानी

Image credit: Internet

फरीदाबाद के तिलपत गांव में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यहां बाबा सूरदास मंदिर में वृंदावन-मथुरा जैसी जन्माष्टमी मनाई जाती है, लाखों श्रद्धालु आते हैं. वहीं पुजारी कहते हैं कि श्री किशोरी शरणजी महाराज बाबा ऐसा बताते थे कि यहां पर पांडव आए थे और उन्होंने यहां हवन भी किया था. पांडवों ने जो पांच गांव मांगे थे उनमें से एक गांव तिलपत आता है. बाबा की बहुत बड़ी कृपा है. तिलपत गांव पहले उजड़ चुका था और फिर बाबा ने ही इसको बहाल किया. उन्होंने कृपा की और आशीर्वाद दिया. बाहर से लोगों को बुलाया गया और उन्हें बसाकर फिर गांव को दोबारा बसाया गया.   Read More ...

free visitor counters