हिमंता बिस्वा सरमा ने नई सरकार में मंत्रियों के विभाग कर दिए उलट-पुलट, रामेश्वर तेली को मिला श्रम कल्याण

Image credit: Internet

असम की नई सरकार में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. रामेश्वर तेली को श्रम कल्याण, चाय जनजाति और आदिवासी कल्याण विभाग मिला है. अजंता नेओग को महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग सौंपा गया है. अतुल बोरा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, असम समझौता कार्यान्वयन और आबकारी विभाग मिला है. चरण बोरो परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग संभालेंगे. बाकी विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास रहेंगे. 26 मई के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा. एनडीए ने इस चुनाव में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है.   Read More ...

free visitor counters