यूट्यूब से सीखा हुनर, दो प्रेमियों ने मिलकर शुरू किया काम, अब रोजाना कर रहे जबरदस्त कमाई
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के घड़ी चौक से एक दिलचस्प और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां एक प्रेमी युवा जोड़ी अपने छोटे से स्टार्टअप के जरिए न सिर्फ खुद का भविष्य संवारने में जुटी है, बल्कि लोगों को गर्मी में राहत भी दे रही है. हम बात कर रहे हैं ओम विश्वकर्मा और सुमन किस्पोट्टा की, जिन्होंने अपने प्यार और दोस्ती को एक नए मुकाम तक पहुंचाते हुए लस्सी का कारोबार शुरू किया है. भीषण गर्मी के बीच यह जोड़ी राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडी और ताजगी से भरपूर लस्सी पिलाकर खास पहचान बना रही है. इस स्टार्टअप की खास बात यह है कि इसकी प्रेरणा डिजिटल प्लेटफॉर्म यूट्यूब से मिली. सुमन ने यूट्यूब के जरिए लस्सी बनाने की कला सीखी और फिर अपने साथी ओम के साथ मिलकर इसे व्यवसाय का रूप दे दिया. दोनों की पहली मुलाकात एक बिस्किट फैक्ट्री में हुई थी, जहां से शुरू हुआ यह रिश्ता अब साझेदारी और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
बीयर बार मैनेजर को दिल दे बैठा ये दिग्गज क्रिकेटर, शादी से पहले बन गया था पिता
28-04-26 04:04:22pm -
Delhi Capitals के कप्तान का IPL 2026 में लगातार हार पर बड़ा बयान
28-04-26 02:04:22pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail