बोहरा समुदाय के फैसले पर पूर्व जज की बेटी को लंदन में मिली धमकी, एक्शन में आए CJI सूर्यकांत
CJI Surya Kant News: बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस गौतम पटेल को दाऊदी बोहरा समुदाय से जुड़े फैसले के बाद कथित धमकियां मिलने का मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. जस्टिस पटेल ने खुलासा किया कि उनकी बेटी के लंदन स्थित घर पर धमकी भरा पत्र भेजा गया. इसके बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त से बात कर सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा. बताया जा रहा है कि पिछले 10 महीनों में कई गुमनाम पत्र भेजे गए, जिनमें फैसले को गलत बताने का दबाव बनाया गया. बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला बताया है. भारत और ब्रिटेन दोनों देशों की एजेंसियां अब मामले पर नजर बनाए हुए हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail