भारतीय सेना: कारगिल से कश्मीर तक जख्म झेले, फिर खेल के मैदान में गाड़ा तिरंगा! कौन हैं मेडल जीतने वाले 6 जांबाज

Image credit: Internet

जंग के मैदान में गोलियां और बारूदी सुरंगों के धमाके झेले. शरीर पर गहरे जख्म आए, किसी ने पैर गंवाया तो किसी ने जिंदगी का एक हिस्सा ही बदलते हुए देखा. लेकिन इन जवानों ने हार मानने से इनकार कर दिया. वर्दी में देश की रक्षा करने वाले इन जांबाजों ने चोट को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उसी दर्द को अपनी ताकत बना लिया. एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय सेना के 9 पैरा एथलीट मैदान में उतरे और इनमें से 6 ने भारत के लिए 6 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इन मेडल्स में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं. 5 नवंबर को दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने इन जांबाज खिलाड़ियों को सम्मानित किया है.इनकी कहानी सिर्फ मेडल जीतने की नहीं है. यह उन सैनिकों की कहानी है, जिन्होंने जंग में घायल होने के बाद भी जिंदगी से जंग जीत ली. जिनके शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन हौसले में आज भी कोई कमी नहीं आई.   Read More ...

free visitor counters