दिल्‍ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, उधर पंजाब में धड़ाधड़ जल रही है पराली, 3144 केस दर्ज

Image credit: Internet

दिल्ली-एसीआर की हवा खराब होने के बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 15 सितंबर से 6 नवंबर तक राज्य में पराली जलाने के 3144 मामले दर्ज किए हैं. तरनतारन 611 मामलों के साथ पराली जलाने के सबसे ज्‍यादा मामले सामने आए हैं. वहीं, फिरोजपुर में 410 और संगरूर में 281 घटनाएं सामने आई हैं. अब तक 1,077 मामलों में 54.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 30.05 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं. पराली जलाने को लेकर 795 एफआई दर्ज की जा चुकी हैं.   Read More ...

free visitor counters