IMD Tomorrow Weather: 90KM की आंधी और भारी बर्फबारी, मौसम का भयंकर रूप देख 13 राज्यों में IMD का अलर्ट

Image credit: Internet

9 नवंबर से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 नवंबर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है. कई राज्यों में हवा की रफ्तार 90KM तक पहुंच सकती है. 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जानिए अगले कुछ दिनों में आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा.   Read More ...

free visitor counters