घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल गाढ़ी और स्वादिष्ट चने की दाल, जानिए इसकी आसान रेसिपी

Image credit: Internet

ढाबों में रोटी या चावल के साथ चने की दाल काफी पसंद की जाती है.अच्छी बात यह है कि ढाबा स्टाइल यह दाल घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है. दाल बनाने के लिए चना दाल के साथ थोड़ी मात्रा में मूंग दाल, मसूर दाल और चाहें तो थोड़ा राजमा भी मिला सकते हैं. सबसे पहले सभी दालों को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें और करीब 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद कुकर में दाल डालकर पर्याप्त पानी के साथ 3-4 सीटी आने तक पकाएं. अब तड़के के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता व सूखी लाल मिर्च डालें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें. जब मसाले से तेल अलग दिखने लगे, तब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला डालें. अब उबली हुई दाल को इस मसाले में मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मसाले का स्वाद दाल में अच्छी तरह घुल जाए. अंत में ऊपर से थोड़ा घी और हरा धनिया डाल दें.   Read More ...

free visitor counters