मिडिल-ईस्ट तनाव का असर, गैस संकट के डर से हैदराबाद में इंडक्शन कुकटॉप की होड़

Image credit: Internet

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब भारतीय रसोई तक पहुंचने लगा है. गैस आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते हैदराबाद और सिकंदराबाद के बाजारों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक तेजी से बढ़ गई है. आबिड्स और सिंधी कॉलोनी जैसे प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी इंडक्शन स्टोव तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. बढ़ती मांग के कारण कीमतों में भी 700 से 800 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लोग भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए इंडक्शन कुकटॉप को गैस का बैकअप विकल्प मानकर खरीद रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters