तेलंगाना बन रहा है नया ठिकाना! 4 महिलाओं संग पकड़े गए 3 युवक, मिला बांग्लादेश कनेक्शन

Image credit: Internet

तेलंगाना के मेदचल-मलकाजगिरि जिले के जीडीमेटला इलाके में पुलिस ने सात बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए सात आरोपियों में 4 महिलाएं ओर तीन युवक हैं. जांच में सामने आया कि सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे. अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल सभी को हिरासत में रखकर आगे की पूछताछ की जा रही है. संबंधित एजेंसियां उनकी पहचान और भारत में प्रवेश के तरीके की जांच कर रही हैं. प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters