कक्षा 4 की बच्ची का कमाल! ‘इनविजिबल फायर’ एक्सपेरिमेंट ने मचाया तहलका, प्रेजेंटेशन देख लोग हैरान

Image credit: Internet

जम्मू-कश्मीर की कक्षा 4 की एक नन्ही छात्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बच्ची ने अपने शानदार “इनविज़िबल फायर” साइंस एक्सपेरिमेंट से इंटरनेट यूज़र्स को हैरान कर दिया. वीडियो में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयोग को समझाती और दिखाती नजर आती है. उसकी स्पष्ट बोलने की शैली और प्रस्तुति देखकर लोग दंग रह गए, क्योंकि इतनी कम उम्र में उसका ज्ञान और आत्मविश्वास काबिले तारीफ है. इस प्रयोग में बिना असली आग दिखाए आग जैसा प्रभाव पैदा किया जाता है, जिसने दर्शकों को काफी आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कई यूज़र्स उसे भविष्य की वैज्ञानिक बता रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पढ़ाई में रचनात्मकता की अहमियत भी समझा रहा है. Video Credit:X- chai_angelic   Read More ...

free visitor counters