गर्मी में लू से बचाव के लिए रामबाण उपाय, रोज पिएं ये तीन हेल्दी पेय
गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, सत्तू का शरबत, बेल का शरबत और कच्चे आम का आम पन्ना गर्मियों में बेहद फायदेमंद होते हैं. यदि रोजाना इन तीनों में से किसी एक पेय का सेवन किया जाए, तो लू से बचाव में काफी मदद मिलती है. सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक देता है. इसमें कच्चा प्याज, नींबू और काला नमक मिलाकर सुबह सेवन करना लाभकारी होता है. बेल में विटामिन ए, बी, सी और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. दोपहर में इसका सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है. कच्चे आम से बना आम पन्ना विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है और लू से बचाव करता है. इसे दोपहर में पीना सबसे बेहतर रहता है. Read More ...
Related posts
घर पर करें नेचुरल फ्रूट फेशियल, बिना साइड इफेक्ट पाएं दमकती और ग्लोइंग स्किन
रसोई की स्मार्ट आदत, आपका गैस सिलेंडर चलेगा 1 से 2 महीने, जानिए आसान टिप्स
माता रानी के शेर का क्या है नाम? बड़े-बड़े भक्त नहीं दे पाए जवाब, परखें अपनी भक्ति
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail