Sikar News: जहां कृष्ण ने रखे थे 7 कदम! अब उसी धरोहर को बचाने के लिए जुटा पूरा गांव

Image credit: Internet

Sikar Jile Ke Pramukh Mandir : सीकर जिले के कदमा का बास गांव में ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बचाने का अनोखा उदाहरण पेश किया है. करीब 500 वर्ष पुराने श्री राधा-कृष्ण मंदिर का 10 करोड़ रुपये की लागत से भव्य जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. खास बात यह है कि इस पूरे अभियान में गांव के लोगों, भामाशाहों और श्रद्धालुओं का जनसहयोग शामिल है. मंदिर निर्माण में करौली के पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जिन पर बारीक नक्काशी का कार्य किया जा रहा है. मंदिर के साथ स्थित पौराणिक कुंड का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है. ग्रामीणों का मानना है कि यह स्थान कर्दम ऋषि और भगवान कृष्ण से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं का केंद्र है. महाभारत काल से जुड़ी कथाओं और प्राचीन कदंब वृक्षों के कारण यह क्षेत्र विशेष आस्था रखता है. मंदिर पुनर्निर्माण का यह अभियान अब पूरे इलाके में धरोहर संरक्षण की मिसाल बनता जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters