जहां पत्थरों पर आज भी दिखते हैं युद्ध के निशान, खानवा में जिंदा है राणा सांगा की वीरगाथा

Image credit: Internet

Khanwa Battle: राजस्थान के भरतपुर जिले के खानवा गांव में स्थित राणा सांगा स्मारक आज भी वीरता, शौर्य और इतिहास की अनोखी मिसाल बना हुआ है. यह वही ऐतिहासिक स्थल है जहां वर्षों पहले भीषण युद्ध लड़ा गया था और मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा सांगा ने अदम्य साहस का परिचय दिया था. आज भी यहां मौजूद पत्थरों पर तोपों की गोलाबारी और छर्रों के निशान साफ दिखाई देते हैं, जो उस युद्ध की गवाही देते हैं. स्मारक पर पहुंचने वाले पर्यटक इन निशानों को देखकर हैरान रह जाते हैं और इतिहास के उस दौर को महसूस करने लगते हैं. यह स्थल न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का भी काम करता है. भरतपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. यदि इस धरोहर का बेहतर संरक्षण किया जाए तो यह बड़ा पर्यटन केंद्र बन सकता है.   Read More ...

free visitor counters