चित्रकूटः खाना खाकर सो रहा था परिवार, रात की बारिश में भरभरा कर गिरी दीवार, काल के गाल में समा गये पिता और दो बच्चे, पत्नी-बेटी घायल

Image credit: Internet

कर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराछ गांव निवासी कल्लू यादव अपनी पत्नी कुंता देवी और तीन बच्चों अंश, कल्ली और अंशिका के साथ खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे. बाहर तेज बारिश हो रही थी, परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में यह बारिश उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख लेकर आने वाली है. अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और पांचों लोग मलबे के नीचे दब गए. दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई. पड़ोसी और ग्रामीण अपने स्तर पर मलबा हटाकर परिवार को बचाने में जुट गए.   Read More ...

free visitor counters