Agriculture News: उदयपुर में पहली बार शुरू हुई काली अदरक की खेती, किसानों के लिए खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते

Image credit: Internet

Farming Of Ginger In Rajasthan : हल्दी और अदरक उत्पादन के लिए पहचान रखने वाला उदयपुर जिला अब औषधीय खेती के क्षेत्र में भी नई पहल कर रहा है. मावली क्षेत्र के सनवाड़-छाहीड़ी गांव के प्रगतिशील किसान शंकरलाल डांगी ने पहली बार काली अदरक की खेती शुरू कर किसानों के सामने एक नया विकल्प पेश किया है. उन्होंने नागालैंड से करीब 700 किलोग्राम बीज मंगवाकर मार्च महीने में 0.2 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी बुवाई की. फसल की बेहतर बढ़वार और पानी की बचत के लिए खेत में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाया गया है, जिस पर उद्यान विभाग ने अनुदान भी दिया है. विशेषज्ञों के मुताबिक काली अदरक में सामान्य अदरक की तुलना में अधिक औषधीय गुण पाए जाते हैं और आयुर्वेदिक दवाओं, हर्बल उत्पादों तथा स्वास्थ्य संबंधी उपयोगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो उदयपुर के किसानों के लिए बेहतर आय का नया रास्ता खुल सकता है.   Read More ...

free visitor counters