नींबू के फूल झड़ने से हैं परेशान? विशेषज्ञों ने बताया आसान समाधान

Image credit: Internet

नींबू की खेती में फूल आने का समय सबसे अहम माना जाता है. इसी दौरान तय होता है कि पैदावार अच्छी होगी या नुकसान होगा. अक्सर पेड़ों पर फूल आने के बाद वे झड़ जाते हैं या छोटे फल फटने लगते हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इसका मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी होती है. सही समय पर संतुलित पोषण देने से फूल झड़ने की समस्या कम होती है और फल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. इसके लिए पेड़ों में समय-समय पर छंटाई (प्रूनिंग) करना जरूरी है. पुराने और सूखे शाखाओं को हटाने से नई टहनियां निकलती हैं, जिन पर फूल और फल लगते हैं. इसके अलावा, बोरॉन की कमी भी फूल झड़ने की बड़ी वजह होती है. ऐसे में बोरॉन युक्त खाद या घोल का छिड़काव करना फायदेमंद होता है. वहीं, विशेषज्ञ की सलाह से प्लांट ग्रोथ हार्मोन का उपयोग करने पर भी फूल गिरने की समस्या कम होती है.   Read More ...

free visitor counters