बगीचे में पिता-बेटी का प्यारा पल, पापा की पीठ पर बैठकर बेटी ने खुशी-खुशी तोड़े संतरे

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर पिता और बेटी का एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिल पिघल रहा है. वीडियो में एक नन्ही बच्ची अपने पिता की पीठ पर रखी एक बुनी हुई टोकरी में बैठी दिखाई देती है. दोनों एक हरे-भरे बगीचे में संतरे के पेड़ के पास खड़े होते हैं. पिता सावधानी से टोकरी को संभालते हैं ताकि बेटी आराम से पेड़ की डालियों तक पहुंच सके. वहीं छोटी बच्ची खुशी-खुशी ताजे संतरे तोड़ती नजर आती है. उसकी हंसी और उत्साह इस साधारण पल को बेहद खास बना देते हैं.वीडियो में एक रोमांटिक गाना भी बज रहा होता है, जो इस मासूम पिता-बेटी के पल को थोड़ा मजेदार और अलग बना देता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और पिता की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए इसे “खुशी का सच्चा पल” बता रहे हैं. Video Credit: X-@IPSinghSp   Read More ...

free visitor counters