Video: नेपाल के बीज से बिहार के किसान की चमकी किस्मत! 75-90 दिनों में फसल तैयार, 12 हजार प्रति क्विंटल भाव

Image credit: Internet

Ramdana Farming Success Story: पूर्णिया के युवा किसान सत्यजीत सिंह ने धान-गेहूं छोड़ रामदाना की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने की राह खोज ली है. बेस गांव के रहने वाले सत्यजीत पहले पारंपरिक फसलें उगाते थे, लेकिन कम लाभ और लंबा इंतजार उन्हें खलता था. बहन के ससुराल नेपाल जाने पर उन्होंने पहली बार किसानों को रामदाना की खेती करते देखा. वहीं से बीज लाकर उन्होंने अपने खेत में ट्रायल शुरू किया. शुरुआत में सिर्फ लागत निकल पाई, लेकिन फसल और तकनीक की पूरी समझ मिल गई. अब वह लगभग 50 डेसिमल से ज्यादा जमीन पर रामदाना उगा रहे हैं.  सत्यजीत के मुताबिक यह फसल 75 से 90 दिन में तैयार हो जाती है. सिंचाई भी सिर्फ एक बार करनी पड़ती है और खाद-पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होती. तैयार दाना वह स्थानीय बाजार और व्यापारियों को करीब ₹12000 प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचते हैं. हल्की मिठाई और मुरमुरे जैसी बनावट के कारण रामदाना की बाजार में अच्छी मांग बनी रहती है.    Read More ...

free visitor counters