Dausa News : दीवारों में दरारें, बारिश में भर जाता है पानी, ये दौसा का अस्पताल है या खतरे का घर

Image credit: Internet

Dausa News : दौसा जिले के डैण्डान गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जहां इलाज से ज्यादा डर का माहौल बना हुआ है. वर्षों पहले बना यह भवन अब आसपास के बढ़े जमीन स्तर के कारण नीचे धंस चुका है, जिससे बरसात में पानी सीधे अंदर भर जाता है. नतीजा यह है कि दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि छत से पानी टपकता है, दवाइयां और जरूरी दस्तावेज भीग जाते हैं और भवन का एक हिस्सा तो पूरी तरह बंद करना पड़ा है. इतना ही नहीं, रोशनदान टूटने से जहरीले कीड़े अंदर आ जाते हैं और बिजली की स्थायी व्यवस्था भी नहीं है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब मरीज भी यहां आने से डरने लगे हैं.   Read More ...

free visitor counters