Elephant Smash Car Video: केरल से एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जहां हाथी के अचानक बेकाबू होने से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. 1 मई को किडंगूर श्री महाविष्णु मंदिर में उत्सव के दौरान मय्यनाड पार्थसारथी नाम का हाथी मस्त अवस्था में आ गया. सुबह करीब 9:45 बजे उसने अपनी जंजीर तोड़ दी और आक्रामक होकर हमला शुरू कर दिया. इस दौरान लॉरी ड्राइवर विष्णु (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महावत प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद हाथी ने परिसर में खड़ी कारों पर जमकर कहर बरपाया. उसने सूंड और पैरों से कई गाड़ियों को पलट दिया और कुछ ही पलों में उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. सूचना मिलते ही वन विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैंकुलाइजर का इस्तेमाल कर हाथी को काबू में किया. यह घटना एक बार फिर मंदिरों में हाथियों के इस्तेमाल और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail