हिज्बुल्लाह के ‘उड़ते ताबूत’ से कांपा इजरायल, नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट में इमरजेंसी मीटिंग

Image credit: Internet

लेबनान सीमा पर हिज्बुल्लाह के घातक एफपीवी ड्रोन हमलों ने इजरायल की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइबर ऑप्टिक तकनीक वाले ये ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग से बच निकलते हैं और सीधे टकराकर भारी तबाही मचाते हैं. बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वॉर कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है. रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने एंटी-ड्रोन गन, लेजर सिस्टम और एयर ट्रैकिंग तकनीक पर चर्चा की. इजरायल अब ऐसे ड्रोन को रोकने के लिए विदेशी तकनीक और नए रडार सिस्टम की मदद लेने की तैयारी कर रहा है.   Read More ...

free visitor counters