Makhana farming: 16 नंबर की चलनी तय करती है मखाने की कीमत, जानिए कैसे होती है छंटाई

Image credit: Internet

Madhubani Makhana Farming: बिहार के मधुबनी में जल कृषि करने वाले किसान तालाब से मखाना निकालने के बाद कई प्रक्रियाओं से गुजरते हैं. तालाब से निकले मखाना के बीज को सीधे बाजार में नहीं भेजा जाता. पहले इसकी छंटाई की जाती है. इसके लिए गोरिया यानी मखाना के बीज को 16 प्रकार की चलनी से छाना जाता है. इसके बाद इसकी पॉपिंग की प्रक्रिया होती है. मखाना का दाना जितना बड़ा होता है, उसकी कीमत भी उतनी ही अधिक होती है. छोटे दाने की कीमत इसके मुकाबले कम रहती है. ऐसे में मखाना की कमर्शियल बिक्री में चलनी की अहम भूमिका होती है. किसान किस तरह चलनी के नंबर की पहचान करते हैं और तालाब से निकलने के बाद मखाना किन प्रक्रियाओं से गुजरता है, इसे समझना भी काफी दिलचस्प है.   Read More ...

free visitor counters