जालोर से शुरू हुई खास सुविधा! अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाने वालों को राजस्थान सरकार दे रही फ्री बस सेवा

Image credit: Internet

Moksh Kalash Yojana Rajasthan: राजस्थान सरकार की ‘मोक्ष कलश योजना’ श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है. इस योजना के तहत अब अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाने वाले लोगों को मुफ्त रोडवेज सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. जालोर जिले से भी श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी मदद मिलेगी. योजना का उद्देश्य अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक कार्यों को सरल और सम्मानजनक बनाना है. सरकार द्वारा संचालित इस सेवा में श्रद्धालुओं को रोडवेज बसों के माध्यम से हरिद्वार तक निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी. स्थानीय प्रशासन के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा.   Read More ...

free visitor counters