VIDEO: पहले धुआं दिखा, फिर उठीं आग की लपटें... आंध्र प्रदेश में बीच हाईवे धधक उठी बस
Andhra Pradesh Bus Fire Incident: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक निजी ट्रैवल्स बस में अचानक आग लग गई. यह बस Tulasi Travels की बताई जा रही है, जो भुवनेश्वर से चेन्नई जा रही थी. जैसे ही बस येलामंचिली मंडल के रेगुपालेम जंक्शन के पास पहुंची, यात्रियों ने पीछे के हिस्से से धुआं उठते देखा. कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में बदल गया और बस में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में फायर विभाग को शक है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. हालांकि, असली कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी. खुशकिस्मती से ड्राइवर और यात्रियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और सभी लोगों को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, जो बड़ी राहत की बात है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail