VIDEO: केरल में अनंत अंबानी की श्रद्धा… राजराजेश्वर मंदिर को 3 करोड़ का दान,हाथियों के लिए भी की मदद

Image credit: Internet

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने केरल में भगवान के दर्शन किए और मंदिरों के लिए बड़ी घोषणा की. अनंत अंबानी ने राजराजेश्वर मंदिर और गुरुवायुर मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों को कुल 3 करोड़ रुपये का दान दिया. इसके अलावा, अनंत अंबानी ने राजराजेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 12 करोड़ रुपये देने का संकल्प भी लिया. इस राशि से मंदिर के ऐतिहासिक पूर्वी गोपुरम का पुनर्निर्माण किया जाएगा. गुरुवायुर मंदिर में उन्होंने हाथियों के कल्याण के लिए भी अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की. अनंत अंबानी के इस कदम को श्रद्धा और सेवा से जोड़कर देखा जा रहा है. मंदिर प्रशासन ने भी उनके इस योगदान की सराहना की है.   Read More ...

free visitor counters