पाली का हुनर पहुंचा सात समंदर पार! राजसी मजबूती, हाथ की कारीगरी देखकर कहेंगे वाह, अयोध्या-महाकुंभ तक छाया

Image credit: Internet

Pali Hindi News: राजस्थान का मारवाड़ क्षेत्र अपनी कला, संस्कृति और शाही विरासत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां तैयार होने वाले पारंपरिक ‘शिकार टेंट’ अब केवल राजाओं-महाराजाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि देश और विदेश में भी इनकी भारी मांग बढ़ रही है. अयोध्या, प्रयागराज कुंभ और बड़े धार्मिक आयोजनों में मारवाड़ के लग्जरी टेंट आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन टेंटों की खासियत उनकी शाही डिजाइन, मजबूत कपड़ा, पारंपरिक कढ़ाई और आधुनिक सुविधाओं का अनोखा मेल है. यही वजह है कि लंदन, अमेरिका समेत कई देशों में इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. मारवाड़ के कारीगर अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक रूप देकर करोड़ों का कारोबार खड़ा कर चुके हैं. यह उद्योग न केवल राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचा रहा है, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है.   Read More ...

free visitor counters