Rubika Liyaquat Show: ईरान-इजराइल जंग में भारत का रुख क्या है? फैक्ट से साथ देखें सच्चाई

Image credit: Internet

Rubika Liyaqaut Show: पश्चिम एशिया में हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में देश को जानकारी दी. 23 मार्च को लोकसभा और आज राज्यसभा में उन्होंने हालात और सरकार की तैयारियों पर विस्तार से बताया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के पास तेल और गैस का पर्याप्त स्टॉक है. उन्होंने लोगों से घबराने से बचने की अपील की. बीते दशक में भारत ने कच्चे तेल का भंडार और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व तैयार किया है. सरकार ने कहा कि जमाखोरी रोकने के लिए क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. पीएम ने देशवासियों से टीम इंडिया की तरह एकजुट रहने का भी आग्रह किया. विपक्ष ने विदेश नीति पर सवाल उठाए. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जंग के दौरान स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मूज़ से जहाजों की आवाजाही में वैश्विक असर पड़ा है, न कि सिर्फ भारत के लिए. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत वास्तविक परिस्थितियों के हिसाब से विदेश नीति बना रहा है और देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित है.   Read More ...

free visitor counters