पहाड़ियों के बीच चमकता सोने का महल... आखिर कैसा दिखता है 1500 किलो सोने से बना यह मंदिर?

Image credit: Internet

Golden Temple: क्या आपने कभी ऐसा मंदिर देखा है जो सोने से चमकता हो और जिसकी दीवारों से लेकर नक्काशी तक पर असली सोना जड़ा हो? तमिलनाडु के वेल्लोर की शांत पहाड़ियों के बीच स्थित श्रीपुरम गोल्डन टेंपल कुछ ऐसा ही अद्भुत नजारा पेश करता है. करीब 1,500 किलो शुद्ध सोने से बना यह मंदिर भारत के सबसे अनोखे और भव्य धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. लेकिन इस मंदिर की कहानी सिर्फ इसकी चमक-दमक तक सीमित नहीं है. आखिर इसे बनवाया किसने? इतने बड़े पैमाने पर सोना कहां से आया? और करोड़ों रुपये मूल्य के इस मंदिर की सुरक्षा कैसे की जाती है? ये ऐसे सवाल हैं जो हर श्रद्धालु और पर्यटक के मन में जरूर आते हैं. सिर्फ सात साल में तैयार हुआ यह मंदिर आज दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक स्थलों में शामिल है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं और इसकी अनोखी वास्तुकला व आध्यात्मिक माहौल से प्रभावित होते हैं. इस वीडियो में जानिए श्री लक्ष्मी नारायणी गोल्डन टेंपल का पूरा इतिहास, इसके निर्माण से जुड़े रोचक तथ्य, सुरक्षा व्यवस्था, आध्यात्मिक महत्व और वे खास बातें जिन्होंने इसे दुनिया के सबसे चर्चित मंदिरों में शामिल कर दिया.   Read More ...

free visitor counters