इस भीषण गर्मी में सूखते जा रहे पौधे? धूप-लू से बचाने के आसान देसी टिप्स, फिर रहेंगे लंबे समय तक हरे भरे
Tips and Tricks : राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी अब सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि घरों के गार्डन में लगे पौधों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है. तेज धूप और लू के थपेड़ों से पौधे मुरझाने लगे हैं, उनकी पत्तियां सूख रही हैं और ग्रोथ भी रुक सी गई है. ऐसे में गार्डन प्रेमियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस भीषण गर्मी में अपने पौधों को कैसे सुरक्षित और हरा-भरा रखा जाए. उदयपुर के कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. कपिल देव आमेटा के अनुसार, गर्मियों में पौधों की देखभाल का तरीका बदलना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी समझदारी और सही उपाय अपनाकर तेज गर्मी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ग्रीन नेट लगाकर पौधों को सीधी धूप से बचाना, सुबह-शाम सही समय पर पानी देना और गार्डन में छायादार वातावरण बनाना बेहद फायदेमंद होता है. इसके अलावा, पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे करना, ऑर्गेनिक खाद का सीमित उपयोग और मल्चिंग तकनीक अपनाना भी पौधों को मजबूत बनाता है. सही देखभाल और आसान तरीकों से भीषण गर्मी में भी आपका गार्डन हरा-भरा और खूबसूरत बना रह सकता है. Read More ...
Related posts
इंग्लैंड में बनी 70 साल पुरानी टॉर्च, आज भी 500 मीटर तक देती है तेज रोशनी
पवन खेड़ा की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, खुशी से हो गए गदगद
काला मटका या लाल मटका: कौन रखता है पानी ज्यादा ठंडा? जानिए इसकी कीमत और खासियत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail