महिला ने गोद लिया 12 साल का कुत्ता, आधी रात लगा गुरगुराने, असलियत जान लग गई गले

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ हुई सच्ची घटना को अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दिखाया गया. वीडियो के मुताबिक़, कैलिफोर्निया की एक महिला ने बारह साल के डॉग ड्यूक को शेल्टर होम से गोद लिया था. कुत्ता आठ महीने से शेल्टर होम में था. घर लाने के कुछ दिन बाद एक रात ड्यूक महिला को उसके ही कमरे में जाने से रोकने लगा. जब महिला जबरदस्ती जाने लगी तो वो गुरगुराने लगा. महिला ने तुरंत शेल्टर होम को कॉल किया. उसे लगा कि डॉग अटैक करने वाला है. लेकिन पता चला कि महिला के कमरे में गैस लीक था और डॉग उसे बचाने के लिए कमरे में जाने नहीं दे रहा था. वीडियो को अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया. ये कहानी लोगों का दिल जीत गई.   Read More ...

free visitor counters