पहाड़ों के बीच रुबाब बजा रहा था युवक, धुन सुनकर जुट गईं दर्जनों भेड़-बकरियां, यूजर भी हुए दीवाने!

Image credit: Internet

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पहाड़ों के बीच बैठकर Rubab बजाता नजर आ रहा है. शांत पहाड़ी माहौल में जब युवक इस साज की मधुर धुन छेड़ता है, तो आसपास चर रही भेड़-बकरियां धीरे-धीरे उसके पास इकट्ठा होने लगती हैं. यह नजारा देखने में बेहद दिलचस्प और सुकून देने वाला लगता है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस अनोखे पल के दीवाने हो गए. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि संगीत की ताकत ऐसी होती है कि इंसान ही नहीं, जानवर भी उसकी ओर खिंचे चले आते हैं. युवक की धुन और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा लोगों को खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters