फिल्मी सीन जैसा नजारा, घोड़े पर बैठ स्कूल जाता दिखा बच्चा, साथ में दौड़ता कुत्ता बना खास आकर्षण!

Image credit: Internet

मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स से सामने आया एक साधारण सा स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इसमें एक छोटा बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में घोड़े पर सवार होकर पहाड़ियों के बीच से गुजरते हुए स्कूल जाता नजर आता है. उसके पीछे-पीछे एक काला कुत्ता वफादारी से दौड़ता रहता है, जो इस पूरे दृश्य को और भी खास बना देता है. शांत पहाड़ी रास्ते, बच्चा, घोड़ा और कुत्ता यह सब मिलकर किसी फिल्मी सीन जैसा एहसास देते हैं. इस वीडियो को मशहूर गाने “Old Town Road” के साथ शेयर किया गया, जिसने इसे और भी आकर्षक बना दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे "सबसे कूल स्कूल राइड बताया. यहां तक कि नागालैंड के पर्यटन मंत्री Temjen Imna Along ने भी इस वीडियो को शेयर कर बच्चे की तारीफ की और उसे स्कूल का सबसे कूल बच्चा बताया. लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और खुश भी. कई यूजर्स ने इसे अपने बचपन के सपने जैसा बताया. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी साधारण जिंदगी के छोटे-छोटे पल भी बेहद खास और यादगार बन जाते हैं. Video Credit: Instagram-@mostly_ind   Read More ...

free visitor counters