पनीर छोड़िए, ट्राई करें बेसन की पतोड़ सब्जी! कम खर्च में लाजवाब स्वाद, घर पर ही बनाएं यह आसान रेसिपी

Image credit: Internet

Patod Ki Sabzi Ki Recipe : अगर आप रोज-रोज पनीर की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और बजट में बनाना चाहते हैं, तो पतोड़ की सब्जी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. भीलवाड़ा की फूड एक्सपर्ट पूजा कुमारी सांखला के मुताबिक, बेसन से बनने वाली यह चक्की की सब्जी कम समय और कम मेहनत में तैयार हो जाती है, लेकिन स्वाद के मामले में किसी रेस्टोरेंट डिश से कम नहीं होती. इसकी खासियत है इसकी मसालेदार ग्रेवी और मुलायम बेसन के टुकड़े, जो खाने का मजा दोगुना कर देते हैं. इसे बनाने के लिए घर में मौजूद बेसन और मसालों का ही इस्तेमाल होता है, जिससे यह किफायती भी है. साथ ही बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो इसे सेहतमंद भी बनाता है. रोटी या चावल के साथ परोसी जाने वाली यह डिश हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.   Read More ...

free visitor counters