Rubika Liyaquat Show: ट्रंप फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं... पूर्व राजनयिक वीना सिकरी ने ऐसा क्यों कहा?

Image credit: Internet

Rubika Liyaquat Show: आज अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर हमला शुरू किया है. यह ईरान का मुख्य तेल एक्सपोर्ट सेंटर है, जहां से करीब 90% तेल दुनिया को जाता है. रक्षा विशेषज्ञ वीना सिकरी का कहना है कि अमेरिका इस हमले से ईरान की तेल एक्सपोर्ट क्षमता को खत्म करना चाहता है. इसके बाद अमेरिका अपने बूट्स ऑन द ग्राउंड भेज सकता है. इसका उद्देश्य ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना और आगे के हमलों को रोकना हो सकता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कड़ा अल्टिमेटम दिया था. वीना सिकरी ने ट्रंप के गाली-गलौच वाले बयान पर सवाल उठाया कि इस तरह की भाषा किसी के मुंह से नहीं, और खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति के मुंह से तो बिल्कुल नहीं शोभा देती. ट्रंप की भाषा और रवैया उनकी गहरी झुंझलाहट (फ्रस्ट्रेशन) दिखाता है, जिसकी दो वजहें बताई गईं. पहला अमेरिकी आर्मी चीफ जनरल एंडी जॉर्ज का इस्तीफा, जो जमीन पर अमेरिकी सैनिक भेजने के खिलाफ थे. दूसरा हाल ही में एक ऑपरेशन में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज की विफलता, जिसमें उनके C-130 विमान और हेलिकॉप्टर नष्ट हुए. कहा गया कि आधिकारिक तौर पर इसे एक अधिकारी को बचाने का मिशन बताया गया, लेकिन असल में यह शायद ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम बेस पर हमला करने की कोशिश थी.   Read More ...

free visitor counters