डिनर में बनाएं राजस्थान की कढ़ी पकौड़ा, खट्टे दही और लहसुन के देसी घी वाले तड़के से आएगा ढाबे जैसा स्वाद, जानिए रेसिपी

Image credit: Internet

Rajasthani Kadhi Pakoda Recipe: लंच या डिनर में कुछ खट्टा और मसालेदार खाने का मन है, तो राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा बना सकते हैं. इस रेसिपी में बेसन और खट्टे दही से कढ़ी तैयार की जाती है, जिसमें छोटे-छोटे कुरकुरे पकौड़े डाले जाते हैं. कढ़ी में जीरा, राई, तेजपत्ता, लौंग, इलायची, दालचीनी और अदरक जैसे मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं. बेसन के पकौड़ों को हल्का सुनहरा तलने के बाद तैयार कढ़ी में डालकर कुछ देर पकाया जाता है. इस रेसिपी की सबसे खास चीज देसी घी, लहसुन और साबुत लाल मिर्च का तड़का है, जो कढ़ी का स्वाद बढ़ाता है. तैयार राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा को सादे चावल, जीरा राइस या गरमागरम रोटी के साथ परोस सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters