जयपुर की बेटी पिया डांडिया कौन? अमेरिका में लहराया जीत का परचम, संसद पहुंचने वाली दूसरी इंडियन-अमेरिकन वुमन

Image credit: Internet

US Midterm Election Results 2026: राजस्थान के जयपुर से अमेरिका जाकर बसे अप्रवासी भारतीय माता-पिता की बेटी पिया दांडिया ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में जीत हासिल की है. डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार दांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराया. इस जीत के साथ वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित होने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं. उनसे पहले प्रमिला जयपाल यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली पिया ने दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ाई है. वह टीचर, स्कूल प्रिंसिपल और व्हाइट हाउस फेलो के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.   Read More ...

free visitor counters