किसान बींस की करें खेती... 60 दिन में फसल होगी तैयार, डेढ़ बीघे में 70 हजार होगा मुनाफा

Image credit: Internet

Beans farming: बाराबंकी जिले के बंकी ब्लॉक के बड़ेल गांव के किसान ललित कुमार सब्जियों की खेती अपनाकर अच्छी कमाई कर रहे है. उन्होंने पारंपरिक फसलों की जगह बीन्स की खेती शुरू की. जिससे उन्हें बेहतर लाभ मिला. वर्तमान में वे डेढ़ बीघे में बीन्स उगाकर एक फसल से 60 से 70 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रहे है. उनके अनुसार बीन्स की मांग होटल, रेस्टोरेंट और बाजारों में लगातार बनी रहती है. जिससे अच्छे दाम मिल जाते है. एक बीघा में इसकी लागत लगभग 10 से 12 हजार रुपये आती है. बीन्स की खेती के लिए रेतीली दोमट और जल निकास वाली मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है. खेत की जुताई के बाद मेड़ बनाकर बुवाई की जाती है. 12-15 दिन बाद सिंचाई की जाती है और बेल बढ़ने पर बांस व डोरी का सहारा दिया जाता है. 60-65 दिनों में फसल तैयार हो जाती है.   Read More ...

free visitor counters