सीकर के 5 हजार किसानों के लिए बड़ी सौगात! बाजरा, मूंग, मूंगफली और मोठ की हाइब्रिड खेती का खर्च उठाएगी सरकार
Agriculture News: सीकर जिले में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कृषि विभाग की नई पहल के तहत जिले के करीब 5 हजार किसानों को बाजरा, मूंगफली, मूंग और मोठ की हाइब्रिड किस्मों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. खास बात यह है कि इस योजना में किसानों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा, क्योंकि हाइब्रिड बीजों और अन्य आवश्यक संसाधनों का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक और उच्च उत्पादकता वाली फसलों से जोड़ना है, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके. हाइब्रिड किस्मों के उपयोग से बेहतर पैदावार, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मौसम के प्रभावों से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना सीकर के किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail