मोदी का रिकॉर्ड और एक ऐसा भारत जिसे पहले कभी नहीं देखा! प्रकृति और विरासक के पुनर्जागरण की कहानी

Image credit: Internet

12 Years Of Modi Government:10 जून 2026 का दिन भारत के लिए एक खास और बहु-आयामी ऐतिहासिक पल के रूप में देखा जा रहा है. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. लेकिन यह खबर सिर्फ राजनीतिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ भारत की बदलती प्राथमिकताओं की एक बड़ी तस्वीर भी जुड़ी हुई है. आज का भारत केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था से नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक विरासत, जैव विविधता और सांस्कृतिक धरोहरों से भी पहचान बना रहा है. स्वतंत्रता के बाद से ही देश में विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की कोशिशें चलती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक महत्व मिला है. चीते, जिन्हें 1952 में भारत से विलुप्त घोषित कर दिया गया था, उनकी 2022 में कुनो नेशनल पार्क में वापसी को एक ऐतिहासिक कदम माना गया. इसे दुनिया का पहला बड़ा अंतरमहाद्वीपीय वन्यजीव पुनर्वास अभियान बताया गया. इसी तरह राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिज़र्व, रामसर साइट्स और यूनेस्को धरोहर स्थलों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है. इस बीच राजनीतिक माहौल में भी उत्साह है, जहां मोदी के रिकॉर्ड को लेकर बधाइयों का दौर जारी है.   Read More ...

free visitor counters