आधी रात को आया फोन, भारत से उड़ा डॉक्टरों का विमान; मॉरीशस में ऐसे बची गोलीबारी का शिकार हुई एलॉडी की जान

Image credit: Internet

मॉरीशस में गोलीबारी का शिकार हुई 27 साल की एलॉडी थॉमस की जान बचाने के लिए भारत से डॉक्टरों की टीम आधी रात को जुटाई गई. काम से घर लौटते समय एलॉडी को गोली लगी थी. उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें इलाज के लिए भारत लाना भी जोखिम भरा था. ऐसे में मॉरीशस के स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त को फोन किया. इसके बाद हैदराबाद के अस्पताल से 13 सदस्यीय मेडिकल टीम मॉरीशस पहुंची. भारतीय और स्थानीय डॉक्टरों ने मिलकर जटिल ऑपरेशन किया. सर्जरी सफल रही और अब एलॉडी की हालत में काफी सुधार है.   Read More ...

free visitor counters