Iran War: जंग लंबी चली तो मुश्किल... क्या ट्रंप फंस गए इस जंग में? पू्र्व राजनयिक ने खोल दी पोल

Image credit: Internet

Iran War: ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बढ़ता दिख रहा है. पू्र्व राजनयिक अशोक सज्जनहार ने बताया कि ट्रंप अब इस युद्ध को ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहते. मिडटर्म चुनाव का दबाव भी एक बड़ी वजह है. शुरुआत में अमेरिका को कुछ सफलता मिली. कई बड़े सैन्य और राजनीतिक टारगेट्स को नुकसान पहुंचाया गया. लेकिन बाद में हालात उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. ईरान में सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन नहीं हुआ. इसके उलट, ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए. हमलों की संख्या कम हुई, लेकिन सटीकता बढ़ गई. इजराइल को भी इन हमलों से नुकसान हो रहा है. साथ ही, खाड़ी देशों पर भी खतरा बढ़ गया है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर भी तनाव गहरा गया है. इससे वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप अब दबाव बढ़ाने की रणनीति अपना सकते हैं. इसमें ग्राउंड ऑपरेशन और सैन्य तैनाती शामिल हो सकती है. कुल मिलाकर, हालात जटिल हैं और आने वाले हफ्तों में बड़ा फैसला हो सकता है.   Read More ...

free visitor counters