Video: चिप्स और फ्रेंच फ्राइज भी होंगे हेल्दी! वैज्ञानिकों ने तैयार किया सुपर आलू, शुगर-कैंसर का भी खतरा नहीं
Kufri Jamunia Purple Potato: देश में पहली बार आलू की ऐसी किस्में विकसित हुई हैं जो सिर्फ पेट नहीं, सेहत भी संभालेंगी. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मेरठ ने रंगीन गूदे वाले बायो-फोर्टिफाइड आलू तैयार किए हैं. जिन्हें दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में प्रदर्शित किया गया. सबसे ज्यादा चर्चा में है ‘कुफरी जामुनिया’, जिसका गूदा बैंगनी है. इसमें विटामिन-C, एंथोसायनिन और कैरोटीनॉयड भरपूर हैं. ये तत्व कैंसर, मधुमेह और उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने में मददगार माने जाते हैं. संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान के मुताबिक 100 दिन की अवधि वाली यह किस्म कम क्षेत्र में ज्यादा उत्पादन देती है. बाजार में सामान्य आलू से 5 से 10 रुपए ज्यादा दाम दिला सकती है. साथ ही क्रीमी, पीले और सफेद गूदे वाली कुफरी नीलकंठ, कुफरी लोहित, कुफरी रतन, कुफरी भास्कर, कुफरी मोहन और प्रोसेसिंग के लिए खास ‘कुफरी फ्राई सोना’ जैसी किस्में भी किसानों के लिए नए मुनाफे का रास्ता खोल सकती हैं. Read More ...
Related posts
घर पर करें नेचुरल फ्रूट फेशियल, बिना साइड इफेक्ट पाएं दमकती और ग्लोइंग स्किन
रसोई की स्मार्ट आदत, आपका गैस सिलेंडर चलेगा 1 से 2 महीने, जानिए आसान टिप्स
माता रानी के शेर का क्या है नाम? बड़े-बड़े भक्त नहीं दे पाए जवाब, परखें अपनी भक्ति
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
विराट कोहली के पिटारे से निकला नो लुक सिक्स, वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
05-04-26 08:04:17pm -
CSK vs RCB IPL 2026 Live: साल्ट और पडिक्कल की जोड़ी ने क्रीज पर जमाए पैर
05-04-26 08:04:14pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail