वडोदरा: SSG अस्पताल की OPD में जुटे लोग, फिर पढ़ने लगे नमाज, VIDEO वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच

Image credit: Internet

गुजरात के वडोदरा स्थित एसएसजी अस्पताल के ओपीडी में नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजन अय्यर के मुताबिक वीडियो में दिख रहे लोग एक मरीज के परिजन बताए जा रहे हैं, जो शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे. प्रशासन का कहना है कि इस दौरान अस्पताल की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं और फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters