गांवों में बने अन्नपूर्णा भवन पर बाजार से सस्ते मिलेंगे सामान, विक्रेताओं की बढ़ेगी आमदनी, मिलेंगी ये सुविधाएं

Image credit: Internet

अमेठी में शासन की ओर से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराने के लिए जनपद में कुल 765 दुकानें संचालित हैं. जिनमें 753 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं, जबकि 12 दुकानें नगर क्षेत्र में संचालित हैं. इन दुकानों पर अब जरूरत का सामान उपलब्ध होगा. उनमें दूध, दही, तेल, साबुन, आटा, दाल, रिफाइंड के साथ बच्चों के उपयोग में आने वाले सामान के अलावा टूथब्रश, कंघी सहित अन्य सामान भी शामिल है. जनपद में लगातार इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.    Read More ...

free visitor counters