VIDEO: जालंधर ब्लास्ट का खौफनाक सीसीटीवी आया सामने, एक्टिवा पर हुआ था ग्रेनेड अटैक?

Image credit: Internet

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार रात एक एक्टिवा स्कूटर में हुए जोरदार धमाके ने सबको दहला दिया. शुरुआत में इसे गाड़ी की तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से लगी आग माना जा रहा था. अब इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने चौंकाने वाला दावा किया है. टॉप इंटेलिजेंस सोर्सेज के मुताबिक यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया ग्रेनेड हमला था. धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. इस ब्लास्ट के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था. अब इस हमले के पीछे सीमा पार बैठे आकाओं का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.   Read More ...

free visitor counters